फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dead body og 2 brothers reached village

दो भाइयों के शव देखकर रो पड़ा इलाका

Sat, 03 Apr 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
dead body og 2 brothers reached village
मृतक चिघ्घू यादव के घर पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दो भाइयों के शव देखकर रो पड़ा इलाका
विज्ञापन

लोहियानगर मोहल्ले के दो भाइयों की सड़क हादसे में हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ले में शनिवार की रात दो जवान भाइयों का शव एक साथ पहुंचा तो फूट-फूट कर रोने की आवाज से रात का सन्नाटा टूटने लगा। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। हर ओर मातम छाया रहा। रविवार को अधेड़ पिता गम्मे यादव कलेजे पर पत्थर रखकर अपने दोनों बेटों को मुखाग्नि देंगे। बेटों का शव जब घर पहुंचा तो पिता और छोटी बहन रोते बिलखते हुए बेसुध हो गए। गमगीन माहौल में रिश्तेदार अंत्येष्टि की तैयारी में जुटे थे।
पल्लेदार गम्मे यादव (55) के बाद उनके दोनों बेटे चिग्घू और गुल्ले ने पाई-पाई जोड़कर आशियाना बनाने की कोशिश की लेेकिन अच्छे घर में रहने का सपना अधूरा ही रह गया। अलग-अलग सड़क हादसे में दोनों भाई की मौत के बाद पूरा कुनबा ही उजड़ गया। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली रकम से उन्होंने आशियाने की बुनियाद रखी लेकिन छह माह में यह सपना पूरा नहीं हो पाया। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। गम्मे यादव को बेटों की मौत से उबर पाना संभव नहीं है। तीसरी और छोटी बेटी का घर बसाने की चिंता भी उन्हें सताती रही।
विज्ञापन

गांव होता तो पहुंच जाते नेता
बढ़नी नगर पंचायत में हुए इस हादसे से हर कोई दुखी है। श्रम साधना से जीवन यापन करने वाले परिवार के पास खेत का अभाव है। पिता गम्मे यादव के सिर पर कर्ज का भी बोझ है। पिता पल्लेदारी करते थे और बेटों ने भी उसे ही रोजी-रोटी का जरिया बना लिया था। ग्राम पंचायत चुनाव में दावेदार मदद के लिए जरूरतमंदों की तलाश कर रहे हैं लेकिन नगर पंचायत के इस हादसे में जनप्रतिनिधि ढांढस बंधाने भी नहीं पहुंचे। जबकि, अधिकारियों ने भी इस परिवार के गहरे जख्म पर मरहम लगाने की संवेदना नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...और रास्ते में खराब हो गई गाड़ी
मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से शनिवार दोपहर 3:30 बजे परिवार को चिग्घू और गुल्ले का शव मिला। गम्मे यादव के भतीजा दिलीप यादव ने बताया कि पीपीगंज और कैम्पियरगंज के बीच गाड़ी खराब हो गई। इस कारण शव को घर पहुंचने में ज्यादा वक्त लगा। रास्ते में रोते हुए पिता, बहनों और रिश्तेदारों का संभालना मुश्किल था। उधर, मोहल्ले के लोगों को भी शव पहुंचने का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed