{"_id":"612281dd8ebc3e7a144a97c7","slug":"dead-body-of-youth-found-at-chitahi-crossroads-siddharthnagar-news-gkp4064070190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिताही चौराहे पर युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिताही चौराहे पर युवक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिताही चौराहे पर युवक का शव मिला
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चिताही चौराहे के पास गुमटी के बगल युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के चिताही चौराहे के पास स्थित गुमटी के पास युवक मृत हालत में पाया गया। शव की पहचान क्षेत्र के बैनिया खास गांव निवासी विनोद मौर्या (30) पुत्र रामनिवास के रूप में हुई। शव की पहचान मृतक के पिता ने की। परिजनों के मुताबिक वह नशा करता था। बिना किसी को बताए घूमता रहता था। जब मन करे, वह घर से निकल जाता और फिर लौट आता था।
परिवार के लोगों ने आशंका जताई कि नशे की हालत में मौत हुई होगी। परिजनों के आग्रह के बाद पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा करके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।