फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of young man found hanging from noose in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, नौ दिन पहले हुई थी शादी

Sun, 19 Jun 2022 03:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jun 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from noose in siddharthnagar
मृतक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

सिद्धार्थनगर जिले के भवनीगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। शौचालय के पिलर से फंदे के सहारे उसका शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के बिथरिया गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा (26) दो वर्ष से थाना क्षेत्र के भिटौरा में रह रहा था। परिवार के लोगों के मुताबिक शनिवार शाम को खाना खाने के बाद सोने चला गया। मृतक की बहन अर्चना सुबह करीब पांच बजे घर से निकली तो देखा की घर के पीछे बने शौचालय के पिलर से फंदे में
विज्ञापन

भाई की लाश लटक रही है।

इसकी सूचना अर्चना ने घर वालों को दी। घरवाले इसकी सूचना भवनीगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तो घर वालों ने प्रदीप के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भवानीगंज महेश सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नौ दिन में उजड़ गया सरिता का सुहाग

मृतक प्रदीप विश्वकर्मा की शादी अभी बीते 10 जून को जिले के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के चितौनी गांव निवासी मुनीम के बेटी सरिता के साथ हुई थी। शादी में पति के साथ विदा होकर आई सरिता 17 जून को वापस अपने मयके चितौनी गई थी और रविवार को पति के मौत की सूचना ने झकझोर कर रख दिया।



सरिता शनिवार की रात करीब नौ बजे पति प्रदीप से बात की थी, बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य था। यह सब कुछ कैसे हो गया, वह खुद आश्चर्य में है।नौ दिनों में ही सरिता का सुहाग उजड़ गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed