फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two arrested in killing of cattle, beef recovered

पशु की हत्या में दो गिरफ्तार, गोमांस बरामद

Sun, 13 Nov 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 13 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in killing of cattle, beef recovered
इटवा क्षेत्र में पशुओं की हत्या का विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भावपुर-झुडिय़ा नहर पटरी  मार्ग पर झुड़िया गांव के पास एक बाग में छापेमारी कर पुलिस ने गोमांस बरामद किया। गोमांस बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से वध करने वाले औजार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात  किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र के भावपुर-झुड़िया नहर पटरी पर झुडिय़ा गांव से एक किमी पहले एक बाग में शनिवार रात लगभग नौ बजे कुछ लोग गोवंशीय पशु का वध कर मांस के वितरण की तैयारी में थे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

मौके से लगभग ढ़ाई कुंतल मांस और वध करने वाले हथियार भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान क्षेत्र के ही जुम्मन पुत्र मुनीर निवासी डोकम थाना त्रिलोकपुर व मुल्ला उर्फ कल्लू पुत्र गुड्डू निवासी भावपुर मीरा थाना इटवा के बताए के रूप में हुई है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर राम किशन राणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed