फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   tractor-trolly scrolled down, labour died

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, मजदूर की मौत

Sun, 04 Sep 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
ब्यूरो अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
tractor-trolly scrolled down, labour died
इसी ट्राली पर सवार था मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा घाट गांव के पास रविवार को ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्राली पर सवार मजदूर की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोहर गांव निवासी अनिल कुमार रविवार को बांसी के ही बहबोल भठ्ठे से ईंट लादकर सूपा घाट गांव जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूर रामकुमार भी सवार था। अभी वह गांव के बंधे पर पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बांध के नीचे खाई में चली गई।
विज्ञापन


ईंट के नीचे दबने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक अनिल घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को खाई से बाहर निकलवाकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ईंट के नीचे दबे राजकुमार के शव को बाहर निकाल पीएम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ईश्वरचंद प्रधान ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज गया है। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना के बाद चालक को कोसते रहे लोग
घटना स्थल के पास मौजूद आसपास के लोगों का कहना था कि कई बार चालक से कहा गया कि रास्ता खराब है, संकरा भी है। यहां से बाइक ले जाते समय भी लोग भयभीत रहते हैं, गाड़ी अनियंत्रित हो सकती है, लेकिन चालक ने किसी की एक न सुनी और गाड़ी आगे बढ़ा दी। अगर बात मान लिया होता तो शायद घटना नहीं होती और जिंदगी बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed