{"_id":"58386f7f4f1c1b983513bf12","slug":"robbed-travelers-returning-home-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से घर लौट रहे यात्रियों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई से घर लौट रहे यात्रियों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा स्टेशन के पास गुरुवार रात डेढ़ बजे मुंबई से घर लौट रहे तीनों लोगों को पिकप सवार बदमाशों ने लूट लिया और मारपीट कर उनसे 20 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। देर रात हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है। पुलिस को मामले में तहरीर का इंतजार है। ढेबरुआ क्षेत्र के मनिकौरा गांव के टोला चरिहवा निवासी रुस्तम, अहिरौली गांव के टोला तुलसियापुर निवासी राधे यादव, गडऱखा गांव निवासी मनोज यादव मुंबई में रहकर काम करते हैं। मंगलवार को वह मुंबई से घर के लिए निकले थे।
गुरुवार की रात ड़ेढ बजे लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से परसा स्टेशन पर उतरे थे। अभी वह स्टेशन की बाउंड्री से बाहर निकले थे, इसी बीच पिकप सवार आधा दर्जन बदमाशों ने तीनों को रोक कर तलाशी लेने लगे। विरोध जताने पर मारपीट कर 20 हजार रुपये नकदी व लगभग 10 हजार रुपये से अधिक का सामान छीनकर फरार हो गए। शोरगुल सुनकर पास स्थित हियुवा के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना शोहरतगढ़ पुलिस को दी। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इस संबंध में एसएचओ शोहरतगढ़ अजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर अभी तक नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।