{"_id":"56f816b94f1c1b7a53f14df2","slug":"nepal-police-arrested-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को नेपाल पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी को नेपाल पुलिस ने पकड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दिन से फरार चल रहे आरोपी को चाकरचौड़ा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक होटल से पकड़ा, जहां वह छिपा हुआ था।
जानकारी के अनुसार होली के एक दिन पहले लड़की नो मैंस लैंड के पास कंडा बीनने गई थी। अकेली पाकर युवक ने उसके साथ दुराचार किया था और पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गया था। सूचना पर पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने उसे इलाज के लिए नेपाल के तौलिहवा में भर्ती कराया था।
घटना की लिखित शिकायत उन्होंने वहां की पुलिस से भी की। जिसके बाद कपिलवस्तु पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। स्थानीय लोगों से तहकीकात के बाद पता चला कि हरदौना ग्राम पंचायत के वार्ड आठ निवासी युवक अब्दुल लतीफ फकीर उर्फ बादशाह मियां पुत्र उल्फान फकीर घटना के बाद से ही फरार है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उसे घटनास्थल के पास से भागते हुए भी देखा था। जिसके बाद कपिलवस्तु जिले के एसपी विष्णु ने सभी प्रभारियों को आरोपी की गिरफ्तारी करने का निर्देश जारी किया था।
रविवार को चाकरचौड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश केशी ने मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की। वह चाकरचौड़ा में ही एक होटल में छिपा था। पुलिस की नाकेबंदी देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसपी विष्णु ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही आरोपी की तलाश के लिए एलर्ट जारी कर दिया गया था। जिसकी वजह से सफलता मिली और अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है।