{"_id":"57bf26bc4f1c1b315fd4f0d9","slug":"insisting-on-going-with-boyfriend-ate-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ जाने की जिद पर खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ जाने की जिद पर खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर पति के घर आई विवाहिता प्रेेमी के प्यार में बहक गई। प्यार पर बंदिशें लगने पर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान भी वह बार-बार प्रेमी के साथ जाने और उससे बात कराने की जिद करती रही।
उपचार के बाद विवाहिता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शोहरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। बताया जा रहा है कि युवती का एक लड़के से पहले से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था, जिसकी भनक लगने के बाद पिता ने उसकी शादी कर दी।
विवाहिता ससुराल चली आई, लेकिन फोन के जरिए प्रेमी के संपर्क में बनी रही। गुरुवार सुबह अचानक प्रेमी के साथ जाने की जिद करते हुए उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अस्पताल के डॉक्टर उपचार कर रहे थे, बावजूद विवाहिता प्रेमी का ना ले रही थी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद भी वह उसी से बात करने की जिद करती रही। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने की बात कही जा रही है।