{"_id":"56fd56fa4f1c1bb838f0010b","slug":"geezer-out-of-funds-from-the-bank-being-robbed-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे वृद्ध को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे वृद्ध को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
अात्महत्या मामले में छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये निकालने गए वृद्ध की कार सवार बदमाशों ने पहले बैंक के भीतर रेकी की फिर अगवा करके 4 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना थाना मोहाना के बर्डपुर कस्बा स्थित एसबीआई के पास व गुरुवार को दिन में 11 बजे के करीब की है। पीड़ित का नाम थाना क्षेत्र के ग्राम नंदूपुर निवासी विश्राम (62) है। बदमाशों ने चलती कार में पीड़ित से मारपीट भी की। जिससे उसके हाथ, नाक व कान में चोट भी आई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बैंक व मौके पर छानबीन शुरू कर दिया है।
नंदूपुर निवासी विश्राम बैंक से रुपये निकालने के लिए गए थे। कैश कांउटर पर विड्राल फार्म जमा करने के बाद रुपये मिलने का इंतजार करने लगा। रुपया निकालने के बाद पीड़ित पैदल घर के लिए जाने लगा। कुछ दूर जाने पर पीछे से एक कार आकर रुकी।
कार सवार युवकों ने वृद्ध से पूछा कि कहां के रहने वाले हो। जब तक वह जवाब देता तब तक युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और तेज रफ्तार से बर्डपुर-चिल्हिया मार्ग की ओर भाग गए। पीड़ित से रुपये छीनने लगे, विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन
छिनैती करने के बाद युवकों ने पीड़ित को थाना शोहरतगढ़ के ग्राम लौसा के पास उतार दिया। वहां से उसने चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा बाजार स्थित रिश्तेदार के यहां पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदार संग मोहाना पुलिस के पास पहुंच घटना की सूचना दी।
पीड़ित के मुताबिक कार में बैठा एक युवक धारीदार शर्ट पहने था, जो बैंक में उसके आसपास घूम रहा था। इस संबंध में एसओ मोहाना अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बैंक के सीसीटीवी के फुटेज के अनुसार 10.20 बजे पीड़ित ने रुपये निकाले। वहां से बाहर निकला। इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति फुटेज में नहीं दिखा। जांच जारी है। मामले का खुलासा किया जाएगा।