फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Female murder arrested, gone to prison

हत्यारोपी महिला गिरफ्तार, जेल गई

Tue, 06 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Female murder arrested, gone to prison
विंध्याचल के दुगरहा में हत्या के बाद रोते घरवाले ।
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के करहीं निवासी अब्दुल हन्नान की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पीएम रिपोर्ट के साथ ही हत्या का शक गहराने पर पुलिस ने आरोपी तहरुन्निशा को मंगलवार को टिकुइया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

करहीं निवासी अब्दुल हन्नान का शव शुक्रवार को पास के अकड़ारी नाला के समीप सिवान में पेड़ से लटकता पाया गया था। पेड़ के नीचे चाकू और मोबाइल भी पड़ा था। जूते कीचड़ में सने थे। इसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना दर्शाया गया है। ऐसे में यह शक पुख्ता हो गया है कि युवक की पहले हत्या की गई, फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया।
विज्ञापन

घरवालों ने भी इसी आधार पर पड़ोस के गांव के शोहरत अली व पत्नी तहरुन्निशा को नामजद किया था। परिजनों के मुताबिक अब्दुल हन्नान का शोहरत अली से कुछ दिन पहले ही पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। हत्या के पीछे यह विवाद कारण हो सकता है। उधर, मंगलवार की सुबह स्वॉट टीम व गोल्हौरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टिकुइया चौराहे के पास से आरोपी तहरुन्निशा को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सुमन त्रिपाठी के मुताबिक वह कहीं भागने की फिराक में थी। सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में आरोपी पति की भी शीघ्र गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed