फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crooks looted cash and jewelry

बदमाशों ने नकदी व जेवरात लूटे

Thu, 30 Nov 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Crooks looted cash and jewelry
मोहाना क्षेत्र के दुल्हा खुर्द गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के दूल्हा खुर्द गांव में बुधवार की रात लुटेरों ने धावा बोल दिया। घर में मौजूद महिला को मारा-पीटा और चाकू से भयभीत कर घर में रखे नकदी, कपड़े व जेवरात समेत ढाई लाख के सामान को लूटकर लुटेरे फरार हो गए। लुटेरों का चेहरा ढका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूल्हा खुर्द गांव निवासी हरिराम मौर्य के एक-दूसरे से सटे दो मकान हैं। एक मकान में बहू वंदना अपने बच्चों के साथ सो रही थी। बुधवार की आधी रात में तीन बदमाश घर में घुस गए। वह कमरों को खंगाल रहे थे। इसी दौरान खट-पट की आवाज सुन वंदना की नींद खुल गई। शोर-गुल मचाने का प्रयास किया जब तक बदमाशों ने उसे चंगुल में दबोच लिया। पिटाई के बाद उसके गर्दन पर चाकू रख दिया। हिदायत दी कि अगर शोरगुल मचाया तो उसके साथ 5 वर्षीय पुत्र सूरज को भी मौत के घाट उतार देंगे। 
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने इत्मीनान से वंदना के शरीर के सारे गहने छीन लिए। घर में चार संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती कपड़े, एक हजार नकदी, कान की 4 बाली, दो नथिया, दो मांग टीका, अंगूठी, पायल सहित ढाई लाख के जेवरात व कपड़े समेट कर फरार हो गए। वंदना के मुताबिक लुटेरों ने अपना चेहरा भी ढक रखा था। बदमाशों के जाने बाद वंदना ने सूचना दूसरे मकान में सो रहे ससुर हरिराम व अन्य घर वालों को दी। तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया। यूपी-100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहाना सौदागर राय का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है। केस दर्ज कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed