फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diversion routes also failed to solve the traffic jam problem.

Nainital News: डायवर्जन के रास्ते भी नहीं निकला जाम का समाधान

Mon, 21 Sep 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 21 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Diversion routes also failed to solve the traffic jam problem.
हल्द्वानी। वीकेंड पर शहर में बढ़े वाहनों के दबाव के बीच यातायात पुलिस का यातायात प्लान और डायवर्जन व्यवस्था भी जाम से राहत नहीं दिला सकी। रविवार को पर्यटकों की वापसी, स्थानीय वाहनों की आवाजाही और गणेश विसर्जन के लिए जुटी भीड़ के कारण रानीबाग से लेकर नैनीताल रोड, गौला बाईपास और नरीमन चौराहे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी तो वैकल्पिक रास्तों पर भी दबाव बढ़ गया और कई संपर्क मार्ग जाम की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

वीकेंड को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से पहले से रूट प्लान तैयार किया गया था। वाहनों के दबाव को कम करने के लिए कई स्थानों पर डायवर्जन भी किया गया लेकिन रविवार को सड़क पर हालात अलग नजर आए। नंदा देवी महोत्सव के चलते नैनीताल की ओर बढ़ी आवाजाही, वीकेंड का अतिरिक्त ट्रैफिक और गौला में गणेश विसर्जन के लिए पहुंची भीड़ ने यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया।
विज्ञापन

रानीबाग से शुरू हुआ यातायात दबाव धीरे-धीरे नैनीताल रोड और नरीमन चौराहे तक पहुंच गया। पहाड़ दरकने के बाद दो गांव की ओर बढ़े वाहनों के दबाव ने भी स्थिति को और जटिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्य मार्ग से गलियों तक पहुंचा जाम
रविवार को यातायात दबाव का असर केवल प्रमुख सड़कों तक सीमित नहीं रहा। मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतार लगने के बाद चालकों ने आसपास की गलियों और संपर्क मार्गों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। इससे आंतरिक मार्गों पर भी यातायात फंस गया। कई जगह वाहन चालकों को लंबे समय तक जाम में खड़ा रहना पड़ा।
--
सड़क निर्माण कार्य ने बढ़ाई परेशानी
वीकेंड और धार्मिक आयोजन के कारण पहले से बढ़े यातायात दबाव के बीच सड़क निर्माण कार्य ने भी समस्या बढ़ा दी। सिंधी चौराहे के पास सड़क पर पेंच वर्क के चलते यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस की बेरिकेडिंग से स्थिति और विकट हो गई।
---
लोगों ने उठाए सवाल
हल्द्वानी निवासी अंजुल मठपाल, जैनुल खान, मनीष जोशी, अक्षय आर्या आदि का कहना है कि शहर में हर वीकेंड पर्यटकों की संख्या बढ़ने की स्थिति पहले से स्पष्ट रहती है। इसके बावजूद यातायात प्रबंधन हर बार जाम लगने के बाद ही सक्रिय होता दिखाई देता है। रूट प्लान बनाया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका असर नजर नहीं आता।


यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 100 से अधिक पुलिस, ट्रैफिक और सीपीयू कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वीकेंड और धार्मिक आयोजनों के चलते वाहनों का दबाव काफी बढ़ा। हालांकि कर्मचारी लगातार तैनात रहे और जाम खुलवाते रहे। - डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी ट्रैफिक, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed