{"_id":"6ab03db402616d7b5505fccc","slug":"accused-arrested-for-theft-at-liquor-distillery-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-168423-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शराब भट्ठी में चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शराब भट्ठी में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज पुलिस ने पनियहवा स्थित कंपोजिट शराब भट्ठी में चोरी का नौ माह बाद पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रविवार को बिहार निवासी राहुल पासवान को पनियवहा रेलवे ढाला के पास से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष डीएन राय ने बताया कि बीते छह जनवरी की सुबह सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे की दीवार टूटी मिली। जांच में चार पेटी अंग्रेजी शराब और कुछ नकदी गायब थी। भट्ठी संचालक नगर पंचायत खड्डा के वार्ड नंबर दो निवासी ज्ञानेश्वर मिश्रा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्ध की पहचान आरोपी राहुल पासवान (22) निवासी धोबीघटवा, कैलाश नगर, थाना पटखौली, पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद