फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police intensifies anti-drug drive; 96 FIRs registered and 98 accused arrested in 9 days.

Chandigarh News: नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस का अभियान तेज, 9 दिनों में 96 एफआईआर, 98 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police intensifies anti-drug drive; 96 FIRs registered and 98 accused arrested in 9 days.
चंडीगढ़। नशामुक्त चंडीगढ़ के लक्ष्य को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों, पेडलरों और नशीले पदार्थों से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस पुराने अपराधियों और पूर्व में नशे से जुड़े मामलों में शामिल रहे लोगों की गतिविधियों, आवाजाही और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। फील्ड इंटेलिजेंस और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर नशे के हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में विशेष तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इनमें सुनसान इमारतें, मकान, जंगल क्षेत्र और कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को नशे और हथियारों से जुड़े मामलों में 11 एफआईआर दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 30.131 ग्राम हेरोइन और दो कमानीदार चाकू बरामद किए गए। अभियान के दौरान 23 लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

11 सितंबर से अब तक 96 एफआईआर
चंडीगढ़ पुलिस का विशेष एंटी-ड्रग अभियान 11 सितंबर 2026 से चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, अभियान शुरू होने के बाद से अब तक नशे और हथियारों से जुड़े मामलों में 96 एफआईआर दर्ज कर 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 570.722 ग्राम हेरोइन, चार ग्राम आइस ड्रग, 1.191 किलोग्राम गांजा और 15 इंजेक्शन बरामद किए गए। इसके अलावा 12 कमानीदार चाकू और हुक्का भी बरामद हुआ है। कुल 296 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सप्लाई चेन और नशे से जुड़े नेटवर्क की पहचान करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों से संवाद
डीजीपी यूटी चंडीगढ़ डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने एसएसपी/यूटी, संबंधित एसडीपीओ और एसएचओ के साथ मनीमाजरा, सारंगपुर, मलोया, खुड्डा अली शेर और सेक्टर-26 स्थित बापू धाम कॉलोनी में आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए सदस्यों से बैठक की। स्थानीय लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी गईं। संबंधित एसडीपीओ को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी/यूटी कंवरदीप कौर ने एसपी/सिटी, एसडीपीओ और एसएचओ के साथ दड़ुआ, धनास, मलोया, बापू धाम कॉलोनी, रामदरबार फेज-2 और मौली जागरां में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की भी जांच की गई।
सेक्टर-34 में 6.36 ग्राम हेरोइन बरामद
18 सितंबर को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने सेक्टर-46 स्थित पेट्रोल पंप के सी/डी टर्न के पास एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी में 6.36 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस ने 21 वर्षीय शुभम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

18 वर्षीय युवक से 21.85 ग्राम हेरोइन बरामद
जिला अपराध शाखा ने ‘ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत सेक्टर-25डी निवासी 18 वर्षीय तजिंदर कुमार उर्फ चॉकलेट को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान सेक्टर-25 रैली ग्राउंड के पास उसे रोका गया। तलाशी में 21.85 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed