फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB jawan injured in bike collision; FIR against rider

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से एसएसबी जवान घायल, चालक पर प्राथमिकी

Mon, 21 Sep 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
SSB jawan injured in bike collision; FIR against rider
निचलौल। झुलनीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसएसबी का एक जवान घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसएसबी की 22वीं वाहिनी के झुलनीपुर कैंप के सामान्य प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन प्रसाद ने बताया कि 18 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे वह आरक्षी राजेश कुमार यादव के साथ ड्यूटी चेक करने के बाद पैदल कैंप लौट रहे थे। कन्मीशवा के पास लाइन नंबर दो पोस्ट से करीब 100 मीटर पहले पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक ने राजेश कुमार यादव को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में जवान के माथे पर गंभीर चोट लगी और रक्तस्राव होने लगा। घायल जवान के साथ बाइक सवार नाथू खरवार और चालक जय सिंह राजभर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जवान की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि जिला अस्पताल में जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बाइक सवार दोनों लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि बाइक चालक जय सिंह राजभर निवासी कटहवा, वार्ड नंबर छह, थाना बेलाटरी, जिला नवलपरासी, नेपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed