फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   burn woman died

संदिग्ध हाल में झुलसी महिला की मौत

Sat, 05 May 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
burn woman died
परसापांडेय गांव में रोते बिलखते शिक्षक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बायताल गांव में 13 अप्रैल को संदिग्ध हाल में जली विवाहिता की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 
विज्ञापन

 मुताबिक पथरा थानाक्षेत्र के रामभारी गांव निवासी करीमुद्दीन की बेटी कमरूशमां (26) का निकाह वर्ष 2016 को भवानीगंज थानाक्षेत्र के बायताल गांव निवासी मोहम्मद हसन के बेटे तसउव्वर के साथ की थी। 15 दिन बाद ही कमरूशमां अपने मायके जाकर पथरा थाने में पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज करवाया था। करीब दो माह पूर्व तसउव्वर और कमरूशमां ने आपस में समझौता कर एक साथ राजी रहने को तैयार हो गए थे। घटना के 20 दिन पहले तसउव्वर रामभारी जाकर पत्नी को राजी खुशी विदा कराकर कमरूशमां को अपने घर ले आया था। 13 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे कमरूशमां जल गई थी। पुलिस ने जिला अस्पताल से बस्ती रेफर कर दिया था। जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

मगर वहां से 30 अप्रैल को विवाहिता को लखनऊ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। इस संबंध में भवानीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन नहीं विवाहिता के पिता ने तहरीर दी थी जिसमें दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पति, सास व ननद के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर एक सप्ताह पहले ही गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed