{"_id":"5ca8ed43bdec2214031bce9d","slug":"a-youth-cut-by-train0","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Sat, 06 Apr 2019 11:47 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जुटे लोग।
- फोटो : amar ujala
परसा। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के परसा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह नकहा जंगल लखनऊ पैसेंजर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित परसा स्टेशन पर दिन में 11 बजे नकहा जंगल-लखनऊ पैसेंजर से एक युवक कट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से नौगढ़ से बढ़नी जाने का टिकट डायरी और सौ रुपये बरामद किया। उसकी शिनाख्त रमाकांत पुरी (35) पुत्र बाल केशव पुरी निवासी ग्राम महथा बाजार थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले ही मुंबई से घर वापस आया था और सुबह बिना किसी को बताए घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।