{"_id":"5c7420f7bdec22691d36dc55","slug":"a-boy-died-in-accident01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे से लौट रहा बच्चा ट्रक से कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे से लौट रहा बच्चा ट्रक से कुचला, मौत
Mon, 25 Feb 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
accident
कपिलवस्तु। मोहाना थाना क्षेत्र के लुंबिनी रोड पर स्थित सहिजनवा-बर्डपुर स्थित मदरसे से लौट रहे 10 वर्षीय बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया। बालक की मौके ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नेपाल के बरसौली गांव निवासी मोहम्मद (10) पुत्र जमाल अख्तर अपने मामा के यहां मोहाना थाना क्षेत्र के सहिजनवा गांव में तीन दिन पूर्व आया था। बताया जा रहा है कि सोमवार गांव में स्थित मदरसे में शौकिया पढ़ने के लिए चला गया था। इस बीच सड़क को पार करते समय मोहम्मद ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ अंजनी कुमार राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गए। एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोहम्मद के रिश्तेदार की तहरीर पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।