फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विवाह में हर्ष फायरिंग दूल्हे का भाई जख्मी

विवाह में हर्ष फायरिंग दूल्हे का भाई जख्मी

Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
विवाह में हर्ष फायरिंग दूल्हे का भाई जख्मी
फायरिंग - फोटो : SELF
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मंगल बाजार में स्थित एक लॉज में शादी समारोह में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग के बाद गोली दूल्हे के फुफेरे भाई की जांघ में जा लगी। जिला अस्पताल में इलाज के बाद बिना डॉक्टर को सूचना दिए ही युवक को लेकर परिजन चले गए।
विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता की बेटी का विवाह रविवार को होना था। बारात सीतापुर जिले से आई थी और बांसी कोतवाली क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित एक लाज में विवाह समारोह आयोजित था। रात करीब एक बजे जयमाल के अवसर पर कुछ लोग फायरिंग करने लगे। इसी बीच दूल्हे के फुफेरे भाई ने किसी से पिस्टल मांगकर खुद फायरिंग की इच्छा जाहिर की। पिस्टल लोड करते समय ही गोली चल गई और उसके जांघ में लग गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों को सूचना दिए बगैर ही परिजन युवक को लेकर चले गए। अस्पताल में दर्ज रजिस्टर के मुताबिक युवक की पहचान आशु शुक्ला (24) पुत्र दिनेश शुक्ल निवासी बगला रोड महोली जनपद सीतापुर के रूप में हुई। नाम न छापने के शर्त पर चिकित्सक ने बताया कि गोली युवक की जांघ पर लगी थी, जिसे निकाल दिया गया। परिजन बिना बताए ही उसे लेकर चले गए। सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग की सूचना मिली थी। बांसी व जोगिया पुलिस को जांच के लिए लगाया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed