{"_id":"597b708e4f1c1b76338b46b8","slug":"61501261966-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के विवाद में मारा चाकू, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने के विवाद में मारा चाकू, दो जख्मी
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। शराब पीने के दौरान उपजे विवाद में एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एक को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मालीमैंनहा गांव के मार्ग पर स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान के पास गुरुवार की रात करीब 9 बजे तीन साथी शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान मैंनहा गांव निवासी पहाड़िया से सल्लू की कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों में मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहां काफी लोग इकठ्ठा हो गए और विवाद को किसी तरह शांत कराया गया। थोड़ी देर बाद तीनों शराबी सड़क पर आ गए। पहाड़िया ने धारदार चाकू निकालकर सल्लू पर हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से सल्लू जमीन पर गिर गया। तीसरे साथी खदेरू ने बीच-बचाव की कोशिश की तो पहाडिय़ा ने उसे भी चाकू मार दिया। वहां मौजूद लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेंवा सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सल्लू को गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जबकि खदेरु को घर भेज दिया गया। सल्लू की हालत नाजुक बनी हुई है। हमले में आरोपी को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है। इस संबंध में एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।