फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नेपाल के 13 बाइक लिफ्टर चिन्ह्ति

नेपाल के 13 बाइक लिफ्टर चिन्ह्ति

Sat, 19 Jan 2019 10:42 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के 13 बाइक लिफ्टर चिन्ह्ति
crime - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदात नेपाल से हो रही है। नेपाल का वाहन लिफ्टर गिरोह वाहनों को उठा रहा है और उसे सीमापार ले जाकर पहाड़ी क्षेत्रों मेें बेचता है। इनका नेटवर्क बलरामपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती और सिद्धार्थनगर जिले के सीमावर्ती बाजारों व कस्बों में सक्रिय है। स्वाट टीम ने गिरोह से जुड़े 13 सदस्यों के नाम को उजागर किया है। टीम लगातार उन पर निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन

जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ-साथ वाहन चोरी की वारदात बढ़ जाती है। बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ-साथ में घरों से भी बाइक चोरी हो रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो तीन माह में मोहाना, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, सदर थाना क्षेत्रों से दर्जनों बाइकें चोरी हो चुकी हैं। अभी हाल ही में स्वाट व शोहरतगढ़ पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा था। उनके पास से चोरी की 11 बाइकें बरामद भी हुई थीं। चोरी करने वाले गिरोह के तार नेपाल से जुड़े होने की बात सामने आई। स्वाट टीम ने जब तहकीकात तेज की तो पता चला कि गिरोह नेपाल का है। टीम के हाथ गिरोह से जुड़े 13 सदस्यों का नाम व पता लगा है। जो वाहन चोरी में सक्रिय हैं और वारदात को अंजाम दे रहे हैं। स्वाट टीम सीमावर्ती थानों की पुलिस के लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन


बाइक लिफ्टरों में ये हैं शामिल
स्वाट टीम प्रभारी पंकज शाही ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को चिह्नित किया गया है। गिरोह में दिनेश ओझा, विपिन ओझा निवासी तौलिहवा नेपाल, मोहित दाई गौड़ी चौक नेपाल, पंकज पांडेय तौलिहवा नेपाल, समीर महराजगंज नेपाल, अब्दुल हमीद उर्फ सुल्तान रूपनदेही नेपाल, अब्दुल चंद्रौसी नेपाल, शफीक हसनगंज नेपाल, अकीन बढ़नी महराजगंज नेपाल, राजू मिस्त्री तौलिहवा नेपाल, राहुल तौलिहवा नेपाल, गुड्डू महराजगंज नेपाल, राजू इस्माइल और संजय भुल्लर भैरहवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed