{"_id":"6ae870996f424b54c402d5f2","slug":"two-accused-arrested-for-fatal-attack-on-youth-dehradun-news-c-35-1-sdrn1005-156215-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: युवक पर जानलेवा हमला करने में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: युवक पर जानलेवा हमला करने में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, करन चौहान निवासी ब्रह्मपुरी ने रविवार को पुलिस को शिकायत दी। बताया कि कुछ लोगों ने ब्रह्मपुरी में उन्हें रोककर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह अन्य लोगों ने आकर उन्हें छुड़ाया। घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की जांच में जानलेवा हमला करने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को बिल्केश्वर तिराहे से आरोपी सत्यम झा निवासी मिश्रा गली, ब्रह्मपुरी और शिवम उर्फ काली उर्फ गुमित निवासी गुजराती गली, ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।