{"_id":"6ae870b42d6dc345a50a6826","slug":"swapped-atm-card-and-siphoned-off-25000-rupees-from-the-account-una-news-c-93-1-ssml1048-212233-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये
Mon, 02 Nov 2026 04:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे एक व्यक्ति को मदद का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका कार्ड बदल लिया। इसके बाद खाते से दो बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का शिकार हुए पंचायत दियाड़ा निवासी कमल चंद ने थाना अंब में लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में कमल चंद ने बताया कि वह अपने पीएनबी बैंक के एटीएम कार्ड से एसबीआई की दिलवां शाखा स्थित एटीएम में पैसे निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि पैसे निकालने में सहायता करने का भरोसा दिलाकर शातिर ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति ने उसे बताया कि एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं और किसी दूसरे एटीएम से पैसे निकालने की सलाह दी। वह वहां से घर लौट आया। इसी बीच उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से लेनदेन के संदेश आए। जांच करने पर पता चला कि खाते से पहले 15 हजार और फिर 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। इस तरह उसके खाते से कुल 25 हजार रुपये निकाल लिए गए।
कमल चंद ने आशंका जताई कि अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम में मदद करने के बहाने सुनियोजित तरीके से उसके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने पुलिस से एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने लोगों से एटीएम का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड न सौंपें और न ही अपना पिन नंबर साझा करें। पैसे निकालने के बाद कार्ड की जांच जरूर करें। खाते में किसी भी तरह का संदिग्ध लेनदेन होने पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें।