{"_id":"598b46954f1c1b912d8b45ec","slug":"191502299797-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली में लदा 66 बोरी गेंहू पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली में लदा 66 बोरी गेंहू पुलिस ने पकड़ा
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के कुंआ हाटा गांव के पास से मंगलवार की देर शाम यूपी-100 व उसका पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रॉली में लदे 66 बोरी गेहूं पकड़ा। खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में लाकर खड़ा करा दिया गया है। खाद्यान्न को कोटे की दुकान की बताई जा रही है। छितरापार महदेवा के प्रधान ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कोटेदार पर राशन बेचने आरोप लगाया है।
मंगलवार की देर शाम यूपी-100 व उसका पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना पर क्षेत्र के कुंआ हाटा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर जा रहे खाद्यान्न को पकड़ा। जांच के दौरान ट्रॉली में 66 बोरी गेहूं पाया गया। तौल में प्रति बोरी में 60 किलो गेहूं लदा था। पुलिस ने खाद्यान्न सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली व कोटेदार के पति को हिरासत में लेकर थाने ले आई है।
वहीं, छितरापार महदेवा गांव के प्रधान ओमप्रकाश राय ने खाद्यान्न सरकारी बताते हुए कोटेदार पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे खाद्यान्न सहित कोटेदार को मौके से पकड़ा गया। एसडीएम को रिपोर्ट दे दी गई है। वहीं, डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि खाद्यान्न पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच के लिए भेजा गया है। स्टाक की जांच की गई, जो सही पाया गया है। बरामद गेहूं प्रति बोरी में 60 किलो है, जबकि सरकारी खाद्यान्न वितरण के लिए 50 किलो आता है। कोटेदार का कहना है कि वह गेहूं हमारे खेत का है।