फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Police to Recruit 1,000 Drivers, Heavy Vehicle Licence Mandatory; Written and Physical Tests Required

एमपी: पुलिस में 1000 चालकों की होगी भर्ती, भारी वाहन लाइसेंस अनिवार्य, लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट भी

Thu, 08 Oct 2026 03:45 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 03:45 PM IST
सार

कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती परीक्षा-2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (चालक) के 1,000 पदों पर सीधी भर्ती होगी।  इनमें 800 पद जिला पुलिस और 200 पद विशेष सशस्त्र बल के लिए हैं।

विज्ञापन
MP: Police to Recruit 1,000 Drivers, Heavy Vehicle Licence Mandatory; Written and Physical Tests Required
पुलिस मुख्यालय, भोपाल

विस्तार

मध्यप्रदेश पुलिस में मैदानी पहुंच और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करने के लिए आरक्षक (चालक) के 1 हजार पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा-2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है। इनमें 800 पद जिला पुलिस बल और 200 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी।

विज्ञापन


पुलिस विभाग में वाहन और चालक की भूमिका केवल आवागमन तक सीमित नहीं है। दुर्घटना, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था की समस्या या अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को घटनास्थल तक समय पर पहुंचाने में चालक की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा नियमित गश्त, पुलिस बल की आवाजाही और संवेदनशील क्षेत्रों में संसाधनों की तत्काल पहुंच सुनिश्चित करने में भी चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा और अनिवार्य ट्रेड टेस्ट से गुजरना होगा। आरक्षक (चालक) पद के लिए भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। यानी चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के अलावा शारीरिक दक्षता और वाहन चलाने के व्यावहारिक कौशल का भी परीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जबलपुर: आईपीएस कैडर पुनरीक्षण में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र की याचिका प्रवेश स्तर पर खारिज

इन 1 हजार पदों में से 800 पद जिला पुलिस बल के लिए निर्धारित किए गए हैं। इससे जिलों में पुलिस वाहनों के संचालन और मैदानी ड्यूटी के लिए उपलब्ध संसाधनों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं 200 पद विशेष सशस्त्र बल के लिए रखे गए हैं। इससे बल की तैनाती, गश्त और आवश्यकता के समय जवानों को तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की क्षमता मजबूत होने की उम्मीद है।


प्रशिक्षित चालक पुलिस टीम को समय पर घटनास्थल तक पहुंचाने के साथ आपात परिस्थितियों में पुलिस संसाधनों की तेजी से तैनाती में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भर्ती के जरिए ऐसे कार्मिकों का चयन किया जाएगा, जो वाहन संचालन के साथ शारीरिक और कार्यात्मक दक्षता के मानकों पर भी खरे उतरें।

भर्ती नियमों में अभ्यर्थियों को विभिन्न पुलिस इकाइयों और कैडर के विकल्प दिए जाने का प्रावधान भी किया गया है। इससे चयनित आरक्षक (चालक) की तैनाती पुलिस बल की जरूरत के अनुसार की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed