फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   four animal found, 4 people arrest

चार प्रतिबंधित पशु बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Fri, 28 Dec 2018 10:27 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 28 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
four animal found, 4 people arrest
Arrest
सिद्धार्थनगर/खेसरहा। खेसरहा पुलिस ने गुरुवार की रात करीब 11 बजे चेकिंग के दौरान पिकअप में लदे चार प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त कराया है जबकि चार गो तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि पकड़े गए चारों संदिग्ध गो तस्करी का धंधा करते हैं। पकड़े गए तस्करों में दो देवरिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया।शुक्रवार को खेसरहा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि गो तस्करी के मामले को लेकर पुलिस सतर्क है। सूचना पाकर एसओ अंजनी कुमार राय पुलिस टीम के साथ बताए हुए स्थान पचमोहनी गांव में पहुंचकर घेराबंदी करके पिकअप रोकवाकर उसकी तलाशी ली गई। वहीं, पिकअप से चार प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए। साथ ही चार तस्कर पकड़े गए। पकड़े गए तस्करों की पहचान विशाल बर्नवाल निवासी न्यू कॉलोनी देवरिया, मनीष वर्मा निवासी न्यू कॉलोनी थाना सदर जनपद देवरिया, सुरेन्द्र यादव निवासी मेहनुआ, हेमंत कुमार पांडेय निवासी सुहईकनपुरवा थाना खेसरहा के रूप में की गई। इनके पास से एक पिकअप, चार प्रतिबंधित पशु, चार मोबाइल फोन, साढ़े सात हजार रुपये नकदी बरामद किया गया। टीम में एसओ खेसरहा अंजनी कुमार राय, एसआई दयानंद यादव, सिपाही बाबू राम यादव, रामबचन, पवन तिवारी, दिनेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed