{"_id":"5ce03876bdec220717715d09","slug":"161558198390-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झोपड़ी में लगी आग, लाखों का सामान जला
Sat, 18 May 2019 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के विजौरा गांव में जला मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के बिजौरा गांव में शुक्रवार देर रात घर में आग लग गई। आग से घर में रखा लाखों का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी रामचंदर यादव शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सोए हुए थे। देर रात झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते पूरी झोपड़ी जल चुकी थी। किसी तरह से परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच घर में रखे अनाज व परिजनों के कपड़े व नकदी 6 हजार रुपये व बड़े बक्से में रखे सभी सामान जल गया। पीड़ित रामचंदर यादव ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व में आवास के लिए एक लाख बीस हजार रुपये मिले थे। जिससे केवल मकान की दीवार खड़ी कर पाए थे। छत नहीं डलवा सके थे। घर के पूरे परिवार का सारा सामान पीछे छप्पर के घर में रखा था, सब कुछ जल गया। पीड़ित के अनुसार लगभग 80 हजार का नुकसान हुआ है। मौके पर हलका लेखपाल ओमप्रकाश मिश्रा पहुंचकर पीड़ित के जले हुए सामान की जांच कर रहे थे। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट तहसील के उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।