Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   YouTuber Arrested in Delhi for Extorting Money from Woman

जयपुर में यूट्यूबर बनकर महिला से की अवैध वसूली; दिल्ली से गिरफ्तार;5 साल से कर रहा था वसूली

Mon, 09 Nov 2026 01:21 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 01:21 PM IST
सार

प्रताप नगर थाना पुलिस ने दिल्ली से यूट्यूबर राहुल सक्सेना को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को यूट्यूब पर खबर चलाने और पुलिस में शिकायत की धमकी देकर पिछले पांच साल से प्रतिमाह 500 से 2000 रुपये वसूल रहा था। महिला ने 21 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
YouTuber Arrested in Delhi for Extorting Money from Woman
प्रताप नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक तथाकथित यूट्यूबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला से अवैध वसूली का आरोप है। वह महिला को यूट्यूब पर खबर चलाने और पुलिस में शिकायत की धमकी देता था।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान 42 वर्षीय राहुल सक्सेना के रूप में हुई है। वह भरतपुर का निवासी है और वर्तमान में दक्षिण दिल्ली में रहता है। पुलिस के अनुसार, राहुल पिछले करीब पांच साल से महिला को डरा रहा था। वह प्रतिमाह 500 से 2000 रुपये तक वसूल रहा था। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला देसी शराब के ठेके से संबंधित काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है। राहुल ने खुद को यूट्यूबर बताते हुए प्रतिमाह 2000 रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उसने यूट्यूब चैनल पर खबर चलाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

अवैध वसूली का तरीका

पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल वर्ष 2020-21 में प्रताप नगर क्षेत्र में किराये पर रहता था। उस दौरान महिला कथित तौर पर अवैध शराब बेचती थी। राहुल ने महिला का वीडियो बना लिया था। वह उसे पुलिस को सूचना देकर जेल भिजवाने की धमकी देने लगा। इसके बदले वह प्रतिमाह करीब 1500 रुपये वसूलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष टीम द्वारा गिरफ्तारी

वर्ष 2021 के बाद राहुल दिल्ली चला गया था। इसके बावजूद वह फोन के जरिये महिला और उसके बेटे को धमकाकर प्रतिमाह 500 से 2000 रुपये वसूलता रहा। आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन और सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर दीपक खंडेलवाल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तलाश के बाद आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed