फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की मौत

बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की मौत

Sat, 12 May 2018 11:22 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 12 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की मौत
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। बांसी- इटवा मार्ग पर भिलौरी गांव के पास स्थित पुल के पास शुक्रवार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वाहन चला रहे इटवा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अहमद हुसैन के 22 वर्षीय पुत्र महबूब की मौत गई। वहीं वाहन सवार रिंकू(18) जख्मी हो गया। उसे इटवा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से गंभीर हालात में घायल को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

भावपुर मीरा गांव निवासी इटवा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अहमद हुसैन का 22 वर्षीय पुत्र महबूब अपनी बोलेरो से गांव के रिंकू (18) के साथ शुक्रवार को किसी काम से बांसी गया था। रात करीब 10 बजे लौटते वक्त वे अभी इटवा- बांसी मार्ग पर स्थित भिलौरी गांव के पास पुल के पास पहुंचे थे कि बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। इस हादसे में महबूब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिंकू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मीट का कारोबार करता था महबूब
इटवा। महबूब की मौत की खबर मिलते ही रात में उसके घर पर लोगों की भीड़ लगने लगी। लोगों के मुताबिक महबूब का इटवा में मीट का बड़ा कारोबार है, जिसे वह खुद संभलता था। मौत की सूचना ने परिवार को झकझोकर कर रख दिया। जानकारी मिलने के बाद से ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed