फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सबकी जुबां पर एक कहानी, बयान में कुछ भी नया नहीं

सबकी जुबां पर एक कहानी, बयान में कुछ भी नया नहीं

Fri, 07 Jun 2019 11:07 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सबकी जुबां पर एक कहानी, बयान में कुछ भी नया नहीं
मकान मालिक से अंजली की मौत के मामले की जानकारी लेते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। डीएम के निर्देश पर शिक्षिका अंजली की मौत की जांच एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम ने शुक्रवार को नए सिरे से शुरू कर दी है। जांच के पहले दिन एसडीएम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मकान मालिक और उसके घर के लोगों से एक-एक करके पूछताछ शुरू की। सूत्रों की माने जांच के क्रम में जो बयान सामने आए हैं वह पूरी तरह से रटे-रटाए लग रहे थे। ऐसे में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


शिक्षिका अंजली की लाश मोहाना कस्बे के रामकुबेर मद्धेशिया के मकान में 21 मई को जली हालत में मिली थी। उसके गले में जंजीर बंधी थी। यह बेड के एक पाए से घुमाकर ताला लगा हुआ था। उसका पैर भी तार से बंधा था। मोहाना पुलिस मामले में लीपापोती करते हुए मौत को आत्महत्या करार दे दिया और एक शिक्षक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जेल भेज दिया थी। पर्दाफाश के बाद से ही यदुवंशीय महासंघ और शिक्षक संघों ने प्रशासन से दोबारा जांच की मांग की थी। दबाव बढ़ता देख डीएम ने आनन-फानन में जांच की जिम्मेदारी एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम को सौंपी। जांच के पहले दिन एसडीएम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद रामकुबेर, बेटा दुर्गा प्रसाद, बेटी दीपिका और नीतू से बारी-बारी से पूछताछ की। सूत्र बताते हैं कि बारी-बारी पूछताछ में सबके बयान रटे-रटाए लग रहे थे। ऐसे लग रहा था कि मानो पूरी कहानी एक साथ परिजनों को बताई गई हो। यही वजह है कि मामला कही न कही दूसरी ओर इशारा कर रहे है। एसडीएम ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। निष्पक्ष जांच होगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


...फिर लखनऊ तक पहुंची बात
शिक्षिका अंजली हत्याकांड की बात एक बार फिर लखनऊ तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुुमार पांडेय ने शुक्रवार को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके साथ शिक्षक नेता सतीश कुमार, बस्ती के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल, संजय पांडेय मौजूद रहे। इससे पूर्व अंजली के परिजन भी मामले की जांच के लिए डीजीपी से मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed