{"_id":"6aa5b3270264129fb80b28b2","slug":"negligence-during-hip-surgery-death-due-to-excessive-blood-loss-bareilly-news-c-4-bly1015-965908-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कूल्हे के ऑपरेशन में लापरवाही, ज्यादा खून बहने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कूल्हे के ऑपरेशन में लापरवाही, ज्यादा खून बहने से मौत
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर के सुर्खा निवासी 53 वर्षीय वेद प्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने जनकपुरी स्थित एक नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया तो ज्यादा खून बहने से मौत होने की पुष्टि हुई। इससे नर्सिंग होम पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिले अमित ने बताया कि उनके पिता वेद प्रकाश को बृहस्पतिवार को कूल्हे के ऑपरेशन के लिए जनकपुरी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह नौ बजे अस्पताल का स्टाफ उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले गया। दोपहर दो बजे परिजन को बताया गया कि उनकी हालत बिगड़ गई है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन के मुताबिक, वेद प्रकाश को कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन किसी ने भर्ती नहीं किया। भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने नर्सिंग होम प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की। वेदप्रकाश इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपेयरिंग का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी आशा और दो बच्चे हैं। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि अगर नर्सिंग होम स्टाफ या प्रबंधन की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।