फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Policemen clash with MoIC, commotion ensues

Deoria News: एमओआईसी से भिड़े पुलिसकर्मी, हंगामा

Sun, 13 Sep 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Policemen clash with MoIC, commotion ensues
खुखुंदू (देवरिया)। न्यू पीएचसी खुखुंदू पर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे निरीक्षण करने पहुंचे भलुअनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डाॅ. शंभू प्रसाद से दो पुलिसकर्मी भिड़ गए। आरोप है कि दूसरे जनपद में तैनात दोनों पुलिसकर्मी अपने साथियों संग छुट्टी का मेडिकल बनवाने न्यू पीएचसी पर पहुंचे थे। ओपीडी में मरीज देखते समय मेडिकल बनाने का दबाव देते हुए एमओआईसी से उलझ गए। आरोप है कि उनके साथ हाथापाई की और हंगामा किया। दोनों पुलिसकर्मी चचेरे भाई हैं। इनमें से एक की जौनपुर और दूसरे की बस्ती जिले में तैनाती है।
विज्ञापन

इसी बीच डाॅक्टर ने सीडीओ को सूचना दे दी। तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स ने पहुंचकर दो को कब्जे ले लिया। पीड़ित एमओआईसी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, न्यू पीएचसी खुखुंदू में तैनात आयुष डाॅ. जेपी मौर्या के शनिवार को प्रतिकर अवकाश पर थे। वार्ड बॉय एक सप्ताह से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। इसकी जांच करने सुबह करीब नौ बजे भलुअनी के एमओआईसी डाॅ. शंभू प्रसाद यहां पहुंचे। उनका कहना है कि अस्पताल में भीड़ होने से ओपीडी में बैठकर वह मरीजों देखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच ओपीडी में दो युवक पहुंचे और अपने को सिपाही बताकर छुट्टी के लिए मेडिकल बनाने का दबाव देने लगे। जब उनसे बताया कि मैं भलुअनी चिकित्सा प्रभारी हूं और यहां निरीक्षण में आया हूं। छुट्टी का मेडिकल नहीं बना सकता तो वे नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। फिर मैं वहां से जाकर कर्मचारियों के कक्ष में बैठ गया। वहां उनके साथ दो और युवक आ गए और उलझ कर हाथापाई शुरू कर दी। उनके उग्र तेवर को देखकर इधर-उधर छिपकर जान बचाता रहा।
एमओआईसी डाॅ. शंभू प्रसाद का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसपी अभिजीत आर शंकर को तहरीर दी गई है। आरोपी पक्ष पुलिस से मिलकर सुलह-समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं मगर मुझे कार्रवाई चाहिए।

...
कोट..
न्यू पीएचसी खुखुंदू पर पहले से दुर्घटना में घायल दो पुलिसकर्मी मेडिकल कराने पहुंचे थे। दोनों चचेरे भाई हैं। उनमें से एक की जौनपुर और दूसरे की बस्ती जिले में तैनाती होने की बात कही जा रही है। दोनों ने निरीक्षण में पहुंचे भलुअनी एमओआईसी डाॅ. शंभू प्रसाद से छुट्टी के लिए मेडिकल बनाने के लिए विवाद कर लिया। प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई के लिए उनके तैनाती जनपद में रिपोर्ट भेजी जाएगी।
गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed