{"_id":"6aa5b2da8c0c3f0e9605ac52","slug":"elderly-history-sheeter-dies-son-alleges-murder-bareilly-news-c-4-bly1015-965903-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बुजुर्ग हिस्ट्रीशीटर की मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बुजुर्ग हिस्ट्रीशीटर की मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 13 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीर बहोड़ा में 70 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर सुखन उर्फ असगर खान की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपने भाइयों पर जमीन के विवाद में पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया तो मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
सुखन उर्फ असगर खान की मौत के बाद बेटे अवसर खान ने इज्जतनगर थाना प्रभारी को सूचना दी। उन्होंने दूसरे भाइयों पर पीटकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के नाती नासिर ने बताया कि दादा असगर खान अपने चाचा आशिक की पत्नी नन्ही के साथ करीब चालीस साल से रहते थे। डेढ़ माह पहले नन्ही की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में थे। उनका रक्तचाप भी अक्सर बढ़ा रहता था।
नासिर के मुताबिक, शुक्रवार शाम खाना खाते समय असगर खान के गले में अचानक खाना फंस गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस समय भी उनका रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन
वर्जन
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। अब विसरा की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। सुखन उर्फ असगर खान इज्जतनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी पत्नी और पुत्र पीलीभीत के देवरनिया कस्बे में रहते हैं। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी