फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Village head's son murdered over a love affair

Raebareli News: प्रेम प्रसंग में प्रधान के बेटे की हत्या

Sun, 13 Sep 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 13 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Village head's son murdered over a love affair
युवक की हत्या के बाद शनिवार को हरचंदपुर के छतैय्या में रोते-बिलखते परिवारीजन।
बछरावां। प्रेम प्रसंग में शनिवार को ग्राम प्रधान गनेश प्रसाद के बेटे रमाकांत (30) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। पति ने पत्नी के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने दंपती को हिरासत में ले लिया है। रमाकांत के पिता ने हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


हरचदंपपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी प्रधान गनेश प्रसाद का बेटा रमाकांत दोपहर में बछरावां कोतवाली क्षेत्र के खैरहनी गांव गया था। वहीं पर रमाकांत की पहले लाठी-डंडों से पिटाई की गई। इसके बाद ईंट से चेहरा कूंचकर उसे मार दिया गया। उसका चेहरा खून से लथपथ था। पुलिस की जांच में पता चला है कि खैरहनी गांव की रहने वाली महिला की शादी कुछ साल पहले मृतक रमाकांत के गांव में हुई थी। इसी दौरान रमाकांत और महिला के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी होने पर पति ने महिला को छोड़ दिया था।
विज्ञापन



इसके बाद महिला अपने गांव में रह रही थी। फिर गांव के ही एक युवक से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद उसे संतान हुई। इस दौरान भी रमाकांत और महिला के बीच प्रेम-प्रसंग चलता रहा। महिला का पति हैदराबाद में काम करता है। शुक्रवार को गांव आया था। पति को महिला के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हो गई थी। इस पर पति महिला को अपने साथ हैदराबाद ले जाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने फोन कर रमाकांत को गांव बुलाया। रमाकांत महिला से मिलने के लिए उसके घर चला गया। महिला के पति ने रमाकांत की हत्या कर दी। इसमें पत्नी ने भी पति का साथ दिया। बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मृत युवक के पिता एवं ग्राम प्रधान ने खैरहनी निवासी सुरेंद्र रावत और उसकी पत्नी सोनी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। दोनों को हिरासत में लिया गया है। एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आई है। आरोपी दंपती से वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है।


भड़के लोगों ने जाम किया हाईवे
हरचंदपुर। रमाकांत की हत्या के विरोध में शनिवार शाम लोग आक्रोशित हो गए। सभी ने गांव के पास हाईवे जाम कर दिया। हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गनीमत रही कि पुलिस के समझाने पर कुछ देर बाद ही लोगों ने जाम खोल दिया। जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद शव गाड़ी से गांव ले जाया जा रहा था। गांव के पहले ही लोगों ने गाड़ी को रोक लिया।


लखनऊ-प्रयागराज हाईवे जाम करते हुए हंगामा करने लगे। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार, हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत करा दिया। एएसपी आलोक सिंह ने भी गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। संवाद

युवक की हत्या के बाद शनिवार को हरचंदपुर के छतैय्या में रोते-बिलखते परिवारीजन।

युवक की हत्या के बाद शनिवार को हरचंदपुर के छतैय्या में रोते-बिलखते परिवारीजन।

युवक की हत्या के बाद शनिवार को हरचंदपुर के छतैय्या में रोते-बिलखते परिवारीजन।

युवक की हत्या के बाद शनिवार को हरचंदपुर के छतैय्या में रोते-बिलखते परिवारीजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed