फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young woman lodged a complaint regarding threats made via a fake profile.

Varanasi News: युवती ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर धमकी की शिकायत दर्ज कराई

Sun, 13 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A young woman lodged a complaint regarding threats made via a fake profile.
वाराणसी। मंडुवाडीह की युवती ने साइबर उत्पीड़न और फर्जी प्रोफाइल बनाने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता ने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गणपति अपार्टमेंट की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रेडिट पर उसकी पहचान का दुरुपयोग किया है। आरोपी ने बिना अनुमति उसकी फर्जी प्रोफाइल तैयार की है। इन फर्जी अकाउंट्स के जरिये उसके खिलाफ रंगदारी और ड्रग्स जैसे मनगढ़ंत आरोप फैलाए जा रहे हैं। उसे हमले की धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है। आरोपी फर्जी संदेशों के स्क्रीनशॉट वायरल कर रहा है। इंस्टाग्राम हैंडल और घर का पता सार्वजनिक करने की धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने फर्जी प्रोफाइल और संदेशों के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल भी जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article