{"_id":"6aa5b33b28ea7fc38b0f0ca1","slug":"girlfriend-had-contractual-worker-murdered-after-luring-him-to-a-meeting-basti-news-c-207-1-bst1006-166663-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका ने कराई थी संविदाकर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका ने कराई थी संविदाकर्मी की हत्या
विज्ञापन
संविदा कर्मी के हत्यारोपित
बस्ती। नगर बाजार क्षेत्र के खड़ौवा निवासी संविदाकर्मी यशवंत कुमार (29) की हत्या उसकी प्रेमिका ने परिजन के साथ मिलकर कराई थी। प्रेमिका ने यशवंत को फोन करके मिलने के लिए बुलाया, बाद में खेत में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया है।
शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ मानसी दहिया ने बताया कि यशवंत कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की निर्माण इकाई गोरखपुर में संविदा पर काम करता था। बुधवार की सुबह उसका शव वाल्टरगंज क्षेत्र के धमौरा के पास झाड़ियों में मिला था।
उसकी बाइक करीब 30 किलोमीटर दूर दुबौलिया क्षेत्र के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास मिली थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटना में पांच आरोपियों की संलिप्तता पता चली। इनमें कप्तानगंज क्षेत्र की उसकी प्रेमिका गुड़िया, उसकी बहन शीला, इसी क्षेत्र के कौड़ीकोल निवासी उसकी मौसी सोना देवी, मौसेरी बहन रीमा और रीमा का प्रेमी व हर्रैया क्षेत्र के परेनाभारी निवासी रामललित चौधरी का नाम सामने आया। आरोपी रामललित चौधरी और सोना देवी को अमहट हाईवे मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। वे दोनों लखनऊ भागने की फिराक में थे।
पूछताछ में रामललित ने बताया कि वह रीमा से प्रेम करता है। सोना देवी ने बताया कि उनकी बहन की बेटी गुड़िया का यशवंत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यशवंत ने गुड़िया को शराब पिलाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई थी, जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करके उससे शारीरिक संबंध बनाता था। वह गुड़िया की शादी नहीं होने दे रहा है। वही वीडियो दिखाकर उसकी शादी तोड़वा देता था।
उन लोगों ने यशवंत की हत्या की साजिश रची थी। सोना देवी ने उसे बताया कि गुड़िया ने फोन करके यशवंत को मिलने के लिए बुलाया है। रात करीब नौ बजे यशवंत को लेकर गुडिया और उसकी बहन शीला घर से करीब 300 मीटर दूर गन्ने के खेत के पास ले गए। पीछे-पीछे रामललित और सोना देवी व रीमा भी पहुंच गए। इस बीच रीमा ने पीछे से यशवंत का काॅलर पकड़कर खींच लिया, जिससे वह पीठ के बल गिर गया।
इसके बाद सोना देवी, गुड़िया, शीला और रीमा उसके उपर चढ़ गए, जिससे वह छुड़ाकर भाग न पाए, फिर रामललित और रीमा ने उसका गला दबाया और सोना, गुड़िया और शीला उसके सीने पर चढकर पैर से दबाने लगे। थोडी ही देर में ही यशवंत की मृत्य हो गई। सीओ ने बताया कि एसओजी प्रभारी विकास यादव की टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से घटना का त्वरित अनावरण किया है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।