फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शिक्षिका की मौत के मामले में हत्यारों को बचा रही पुलिस

शिक्षिका की मौत के मामले में हत्यारों को बचा रही पुलिस

Tue, 28 May 2019 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका की मौत के मामले में हत्यारों को बचा रही पुलिस
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। शिक्षिका अंजली यादव की हत्या को आत्महत्या का रूप स्थानीय पुलिस ने दे दिया। विभागीय संबंधों के कारण फोन पर होने वाली वार्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आधार बना दिया गया। पूछताछ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसलतपुर में तैनात शिक्षक राजेश कुमार यादव को थाने बुलाया गया और फर्जी गिरफ्तारी दिखाते हुए उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेज दिया गया। ऐसा पुलिस ने मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए किया है। यह आरोप स्थानीय पुलिस पर लगाते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. अरुणेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने पत्र में लिखा है कि मोहाना थानाध्यक्ष को हटा करघटना की स्थिति व परिस्थिति को देखते हुए मामले की सीबीआई या किसी उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराई जाए और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। आरोप है कि सूचना पर दूसरे दिन जालौन से आई शिक्षिका अंजली यादव के पिता अजय कुमार यादव, चाचा एवं जीजा को मोहाना पुलिस ने थाने में आठ घंटे बैठाने के बाद उन लोगों को गुमराह करके मात्र चार लाइन में तहरीर ले ली।
विज्ञापन


मजिस्ट्रियल जांच के लिए डीएम को भेजा पत्र
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व मंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शिक्षिका अंजली यादव की मौत की मजिस्ट्रियल जांच कराने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि पुलिस इसे आत्महत्या मानकर पर्दाफाश का दावा कर रही है जबकि घटनास्थल की परिस्थितियां पूरी योजना के साथ हत्या की तरफ इंगित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed