फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बेकाबू टेंपो व डीसीएम में टक्कर, तीन घायल

बेकाबू टेंपो व डीसीएम में टक्कर, तीन घायल

Wed, 13 Mar 2019 10:23 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Wed, 13 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू टेंपो व डीसीएम में टक्कर, तीन घायल
accident - फोटो : amar ujala
डुमरियागंज। कस्बे के खीरा मंडी के पास बुधवार को एक टेंपो अनियंतित्र होकर रास्ते में खड़े डीसीएम में घुस गई। हादसे में टेंपो में सवार चार लोगों में से तीन घायल हो गए जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की सूचना पाकर डायल 100 की पुलिस ने सीएचसी बेंवा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दो को बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने ऑटो व डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

हादसे में दो घायलों की पहचान सोनहा थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी कबिता (35) व राजपति (30) के रूप में की गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक (22) बेहोश होने के चलते अपना नाम व पता नहीं बता सका। वहीं, चालक को खरोच तक नहीं आई।
विज्ञापन

मामले की सूचना राहगीरों ने डॉयल 100 के जरिए पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचवाया जहां राजपति का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। जबकि कबिता व युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही टेंपो चालक को भी हिरासत में लिया गया है। अभी घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed