{"_id":"6af2af82d487370d6a07b82a","slug":"dehradun-murder-fourth-killing-reported-in-24-hours-man-found-dead-in-basant-vihar-area-crime-news-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून क्राइम: राजधानी में 24 घंटे के भीतर चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून क्राइम: राजधानी में 24 घंटे के भीतर चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव
Tue, 10 Nov 2026 11:20 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:20 AM IST
सार
देहरादून में लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। अब बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक और व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस घटना स्थल पर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरादून में 24 घंटे के भीतर हत्या की चौथी घटना सामने आई है। बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखला में मस्जिद के पास 55 वर्षीय सलीम का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की दाईं आंख पर चोट का निशान मिला है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: उपनल के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 68.39 लाख रुपये, पांच जाली चेक लगाकर किया भुगतान का प्रयास
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मृतक से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन