फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नदी में कूदे मां-बेटे की लाश मिली

नदी में कूदे मां-बेटे की लाश मिली

Mon, 18 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नदी में कूदे मां-बेटे की लाश मिली
बांसी (सिद्धार्थनगर)। पांच दिन पूर्व राप्ती पुल से छलांग लगाने वाले मां-बेटे की लाश बरामद हो गई है। मां की लाश रविवार को कैंपियरगंज के पास मिली, जबकि 8 वर्षीय बेटे का शव सोमवार को क्षेत्र के मरवटिया गांव के पास से बरामद हुआ। शव खराब हो गया था। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राप्ती पुल से एक महिला ने एक बच्चे को नदी में फेंका और फिर खुद कूद गई थी। लोगों के काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके अगले ही दिन जितेंद्र साहनी ने कोतवाली बांसी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके बहनोई के उत्पीड़न व गृहकलह से क्षुब्ध होकर बांसी कोतवाली के बगाहवा कोमर के मढ़हवा टोला निवासी उसकी बहन 28 वर्षीय उर्मिला पत्नी अजय साहनी व उसके 8 वर्षीय पुत्र शनि ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय साहनी पर धारा मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। इसी दौरान रविवार को राप्ती नदी के किनारे कैंपियरगंज में उर्मिला की लाश पाई गई, जिसे पोस्टमार्टम के लिए उसी दिन भेज दिया गया। पुत्र शनि का शव सोमवार को बांसी कोतवाली अंतर्गत ग्राम मटियरिया गांव के पास राप्ती नदी के किनारे मिला। कपड़ों आदि से उसकी पहचान हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विवेचना कर रहे एसआई रविकांत मणि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed