{"_id":"5991d1f04f1c1ba6768b4585","slug":"141502728688-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला कसने से हुई थी सुशीला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला कसने से हुई थी सुशीला की मौत
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पिपरा नायक गांव में विवाहिता सुशीला की मौत गला कसने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। अब सवाल यह है कि सुशीला की गला कसकर हत्या कर की या खुद फंदे से लटककर जान दी। फिलहाल पुलिस अभी इसे आत्महत्या करार देने में जुटी है। सुशीला का पति घटना के दिन से ही फरार चल रहा है।
बता दें कि क्षेत्र के पिपरा नायक गांव निवासी सुशीला (22) पत्नी सुग्रीम की संदिग्ध हाल में रविवार को मौत हो गई थी। लाश छोड़कर सुग्रीम फरार हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विवाहिता के गले व पीठ पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि गला कसने से बताई जा रही है। रहस्य बरकरार है कि गला कसकर हत्या कर दी गई या फिर फंदे से लटक गई। पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पर पहुंच सकी है। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर कार्रवाई में जुटी है। जबकि मृतका का भाई ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।