फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two arrest, do job with wrong document

फर्जी दस्तावेज से नौकरी करने वाले दो शिक्षक गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
two arrest, do job with wrong document
सदर पुलिस ने रोडवेज के पास से किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने के दो आरोपी शिक्षकों को शुक्रवार सुबह सदर पुलिस ने नगर के रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों शख्स देवरिया जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल करने के मामले में 38 शिक्षकों के खिलाफ जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। शुक्रवार सुबह सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजेश कुमार सिंह व रंजेश कुमार सिंह निवासी कुंईचवार थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया। इन पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज था।
विज्ञापन


25 अगस्त को बर्खास्त हुए थे 38 शिक्षक
68 फर्जी शिक्षकों की जांच के बाद विभाग ने काफी दबाव के बाद 38 शिक्षकों को बर्खास्त किया था। मामले में विभाग लीपापोती करने की फिराक में था। शासन स्तर से दबाव पड़ने के बाद बीईओ ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षकों की जानकारियां उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं थी। इसी बीच फिर शिकायत शासन स्तर पर हुई तो विभाग सक्रिय हुआ और फर्जी शिक्षकों के दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराएं। जांच शुरू हुई तो किसी तरह दो शिक्षक पुलिस के हाथ लगे है। अभी भी 36 बर्खास्त शिक्षक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed