फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against five people, including the husband, in a dowry harassment case.

Meerut News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people, including the husband, in a dowry harassment case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव शाफियाबाद लोटी में एक महिला ने दहेज लाने से मना करने पर जान से मारने की कोशिश करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता इकरा ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह 11 मई 2024 को मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ फिरोज चौधरी निवासी शाफियाबाद लोटी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उससे लगातार 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। जिसमें उसने अपने ससुराल में ससुर और सास की बात मानते हुए दो बार दो लाख रुपये और अपनी मां के गहने भी ससुराल वालों को लाकर दे दिए, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। दहेज लाने से मना करने पर ससुर एवं देवर ने उसे जान से मारने की नीयत से ब्लेड से उसकी नस काटने की कोशिश की। किसी प्रकार उसने अपनी जान बचाई और मायके चली गई।

पति फिरोज सऊदी अरब में नौकरी करता है। बीते दिनों पति घर लौटा तो वह भी अपनी ससुराल अपने बेटे के साथ पहुंची, लेकिन पति सहित ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और मारपीट कर बाहर निकाल दिया। इसकी सूचना पीआरवी को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद ससुराल वालों ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति जल्द ही सऊदी अरब जाने की फिराक में है। पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed