फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault on married woman; FIR registered.

Meerut News: विवाहिता के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Assault on married woman; FIR registered.
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मेघराजपुर निवासी विवाहिता के साथ पति और ससुर द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुंडाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जान मोहम्मद ने मुंडाली थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन रूबीना का विवाह मेघराजपुर निवासी जुल्फिकार के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार शाम पति और ससुर सत्तार ने गाली गलौज करते हुए उसकी बहन के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। विरोध किया तो उसे और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed