फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three miscreants on a motorcycle had arrived near the gym before the property dealer got there.

Delhi NCR News: प्रॉपर्टी डीलर के पहुंचने से पहले बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे थे जिम के पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला :
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे की जांच में हुआ खुलासा, भागने के दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर पुलिस राजस्थान तक पहुंची
-पुलिस का दावा, जल्द ही गिरफ्तार होंगे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नरेला में प्रॉपर्टी डीलर के जिम पर पहुंचने से पहले ही तीन हमलावर बाइक से वहां पहुंच थे। घटना के बाद मौके से जब्त सीसीटीवी के आधार पर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है। फुटेज से खुलासा हुआ कि हत्या के बाद हमलावर राजस्थान की ओर भागे हैं। बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ के साथ साथ कई जिलों के पुलिस और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और स्पेशल सेल की टीम हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस की करीब 50 टीम आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें हमलावरों को साफ तौर पर देखा जा रहा है। एक सीसीटीवी फुटेज में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद दोस्त पवन के साथ जिम जा रहे हैं। ठीक इनके पीछे हमलावर भी चल रहा है। जिम के पास आरोपी अपने पीछे से पिस्टल निकालता है और प्रमोद पर ताबड़तोड़ गोली चला देता है। दो ने गोली चलाई, जबकि एक बाइक पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। जांच में पता चला कि वारदात के बाद तीनों आरोपी नरेला के गांवों के रास्ते से हरियाणा की सीमा में दाखिल हुए। इसके बाद रास्ता बदलकर राजस्थान की ओर भाग गए। इसके अलावा नरेला से हरियाणा की तरफ जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। जांच में पता चला कि प्रमोद की हत्या करने वाले आरोपी हरियाणा से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed