{"_id":"6a9ada4b5c08a4af860cba3a","slug":"over-20-youths-barged-into-a-house-and-assaulted-the-occupants-following-a-road-rage-incident-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100047-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रोडरेज में 20 से ज्यादा युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रोडरेज में 20 से ज्यादा युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पांच आरोपी नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बहरामपुर गांव में रोडरेज को लेकर हुए विवाद के बाद 20 से 25 युवकों द्वारा एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमलावरों के घर पहुंचने और वाहनों से उतरने की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। घटना में एक युवक घायल हुआ है। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-59 में ऑप्टम कंपनी के बाहर दो वाहनों में टक्कर हो गई थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर कुछ लोग रात करीब आठ बजे बहरामपुर निवासी गजराज सिंह के घर पहुंच गए। उनके हाथों में लाठी-डंडे और सरिये थे। आरोपियों ने घर का दरवाजा और कुंडी तोड़ दी और गजराज सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। गजराज की पत्नी सुनीता ने जब पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। परिवार के मुताबिक, हमलावर काली स्कॉर्पियो और सफेद रंग की अन्य गाड़ियों में आए थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वाहनों के साथ कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सूचना मिलने पर सेक्टर-65 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी रणबीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पांच लोगों को नामजद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।