फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdf

Noida News: गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
dfgsdf
- 2011 से गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था गैर जमानती वारंट, घर से दबोचा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के करीब 15 साल पुराने मामले में वांछित चल रहे वारंटी आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि एएनबीडब्ल्यू और वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली के मीठापुर स्थित सिंधू पार्क रोड पर दबिश दी। यहां से हरिदत्त पांचाल निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बीटा-2 में वर्ष 2010 में गैंगस्टर एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 मामला विचाराधीन है। न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed