{"_id":"6226337b0f6f7055074c3fb0","slug":"counting-of-votes-will-be-done-by-six-co-and-12-sho-siddharthnagar-news-gkp4292061100","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सीओ और 12 थानाध्यक्ष कराएंगे मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सीओ और 12 थानाध्यक्ष कराएंगे मतगणना
विज्ञापन
छह सीओ और 12 थानाध्यक्ष कराएंगे मतगणना
विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छह सीओ और 12 थानाध्यक्ष सहित एक हजार से अधिक जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। मतगणना स्थल पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे जो पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए छठे चरण में तीन मार्च को मतदान हुआ था। मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित नवीन मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 10 मार्च को वोट की गिनती होनी है। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शांति व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न कराने के लिए मंडी समिति के साथ ही नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। सुरक्षा में लगने वाले जवानों की सूची तैयार कर ली गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। वह पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। बड़े पैमाने पर फोर्स लगाई जा रही है। इसमें अगर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इतने सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
मतगणना ड्यूटी में कुल छह सीओ, 12 थानाध्यक्ष, 100 उपनिरीक्षक, 525 मुख्य आरक्षी, आरक्षी, 50 महिला आरक्षी, 300 अर्धसैनिक बल के जवान, एक कंपनी पीएसी सहित पर्याप्त संख्या में सिविल में पुलिस बल तैनात रहेगा।