फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction of dam not received compensation, farmers are afraid of transplanting

Siddharthnagar News: मुआवजा मिला न हुआ बांध का निर्माण, रोपाई से डर रहे किसान

Sat, 24 Jun 2023 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Jun 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Construction of dam not received compensation, farmers are afraid of transplanting
डुमरियागंज क्षेत्र के मुआवजा के अभाव मे अधूरा पड़ा शाहपुर भोजपुर बांध। संवाद
सिद्धार्थनगर जिले में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र से होकर जाने वाले करीब 40 किलोमीटर लंबे शाहपुर-भोजपुर बांध का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। वहीं पिछले वर्ष आई बाढ़ में खराब हुई फसलों का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिल सका है। इससे किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि न तो बांध का निर्माण हुआ और न ही बांध बनाया गया। फिर इस साल बाढ़ की तबाही झेलनी पड़ेगी। ऐसे में धान की रोपाई कैसे करें, डर लगा हुआ है। वहीं जिम्मेदार इस समस्या से बेखबर बने हुए हैँ।
विज्ञापन


बोले किसान
हमारे खेत से हो कर जाने वाली शाहपुर-भोजपुर बांध का निर्माण कार्य रोका गया है। अभी हमारे जमीन की ना रजिस्ट्री कराई गई और ना ही मुआवजा मिला है। जमीन की कीमत इस समय सात लाख से ऊपर है। मगर विभाग केवल करीब साढ़े पांच लाख ही दे रहा है। जब तक हमें मौजूद दाम के अनुसार मुआवजा नहीं मिलेगा, हम अपनी जमीन की रजिस्ट्री नही करेंगे। - राजेश चौधरी, निवासी, पेंड़ारी मुस्तहकम
विज्ञापन


पिछले साल बाढ़ में करीब तीन एकड़ पूरी तरह धान की फसल खत्म हो गई थी। सरकार ने मुआवजा की घोषणा की मगर प्रशासनिक लापरवाही के कारण अभी तक मुआवजा नहीं मिला। जिससे इस साल धान के फसल को लगाने से डर लगता है। कहीं फिर न सारे अरमानों पर पानी फिर जाए। - मनीष पांडेय, निवासी गोपिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ की तबाही में बर्बाद हुए धान की फसल का मुआवजा अब तक नहीं मिला। किसी तरह जैसे तैसे कर्ज लेकर गेहूं के फसल की बुवाई कराई, मुआवजे की राशि आ जाए तो दुकानदार को खाद बीज का भुगतान कर देंगे। मगर अभी तक बाढ़ मे बर्बाद हुए धान के फसल का मुआवजा नहीं मिला। - पप्पू चौधरी, निवासी पेंड़ारी मुस्तहकम

अधूरे शाहपुर-भोजपुर बांध के कारण इस बार भी बाढ़ की तबाही झेलना पड़ेगी। पिछले साल खराब हुई धान की फसल का मुआवजा नहीं मिला। सरकार ने कुछ किसानों के खाते में मुआवजा राशि भेज कर मुआवजा देने का ढिढ़ोरा पीट रही है। जबकि बहुत से किसान गेहूं के फसल का बीज, खाद लेकर दुकानदारों के कर्ज तले दबे हैं। -प्रेम प्रकाश पांडेय, निवासी गोपिया


बोले अधिकारी

बाढ़ में किसानों के नुकसान हुए धान की फसल का मुआवजा, लेखपाल की ओर से प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर किसानों को दिया जा चुका है। - अरुण वर्मा, तहसीलदार डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed