{"_id":"634310d7a675ae44f651feae","slug":"conflict-of-ideology-is-running-today-siddharthnagar-news-gkp45340089","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान में चल रहा विचारों का युद्ध : श्रीप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान में चल रहा विचारों का युद्ध : श्रीप्रकाश
विज्ञापन
बांसी में पांचजन्य सदस्यता अभियान में उपस्थित लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान में चल रहा विचारों का युद्ध : श्रीप्रकाश
बांसी। वर्तमान में विचारों का युद्ध चल रहा है। विमर्श में समाज को तोड़ने का उद्देश्य लेकर अनेक बातें समाज के समक्ष रखी जाती हैं, जिसका समाज से कोई लेना-देना नहीं रहता। वर्तमान में विचारों का युद्ध चल रहा है। समाज के समक्ष सनातनी विचार को रखने के लिए साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य हमें दृढ़ता व परिपक्वता प्रदान करती है। ये बातें आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने सरस्वती शिशु मंदिर पुरैना बांसी में साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कहीं।
श्रीप्रकाश ने कहा कि आरएसएस संस्थापक डॉ. हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। भारत के स्वाधीनता आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। देश आगे किसी व्यक्ति, विचार व देश का गुलाम न बने और भारत फिर से विश्व गुरु बने, इसी उद्देश्य से संघ की स्थापना हुई। संघ के देश में 40 प्रकार के संगठन विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। अब राजनीतिक अनुकूलता आई है। यह दिन देखने के लिए पांच पीढ़ियां काल के गाल में समा गईं। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता, भारत की भौगोलिक अखंडता एवं सुरक्षा एवं उसकी सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए ही पांचजन्य पत्रिका आरंभ की गई। यह पत्रिका समय-समय पर देशहित में संघर्ष करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
इस अवसर पर विभाग संघचालक रामचंद्र, विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति, सभाजीत, सर्वज्ञ, अजीत, जिला संपर्क प्रमुख भूपेश, मोहित, माधवेंद्र मिश्र, रवि प्रकाश, ईश्वर चंद्र, अजय श्रीवास्तव मौजूद थे।